टेस्ट, वनडे और टी20 में कौन है नंबर-1 ऑलराउंडर? ICC की ताजा रैंकिंग उड़ा देगी होश;

वनडे, टेस्ट और टी20 की ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में केवल एक फॉर्मेट में भारतीय खिलाड़ी टॉप पर मौजूद है. वनडे में भारतीय ऑलराउंडरों का बुरा हाल है.

Jun 25, 2026 - 20:29
 0  13
टेस्ट, वनडे और टी20 में कौन है नंबर-1 ऑलराउंडर? ICC की ताजा रैंकिंग उड़ा देगी होश;

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) हर सप्ताह ताजा रैंकिंग जारी करता है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी उथल-पुथल मची रहती है, वहीं किसी सीरीज या टूर्नामेंट के बाद टीमों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखा जाता है. बल्लेबाज और गेंदबाजों के अलावा ऑलराउंडर भी मुकाबलों में बहुमूल्य योगदान देते हैं. यहां जान लीजिए फिलहाल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर खिलाड़ी कौन हैं.

टेस्ट में रवींद्र जडेजा का दबदबा

टेस्ट में रवींद्र जडेजा दुनिया के नंबर-1 ऑलराउंडर हैं, जिनके रेटिंग पॉइंट्स 446 हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद मार्को जानसेन उनसे 102 अंक पीछे हैं. टेस्ट की ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-12 खिलाड़ियों में तीन भारतीय मौजूद हैं. वाशिंगटन सुंदर 9वें पायदान पर हैं और अक्षर पटेल अभी 12वें स्थान पर बने हुए हैं.

रवींद्र जडेजा (भारत)

मार्को जानसेन (दक्षिण अफ्रीका)

मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)

वनडे में अफगानिस्तान टॉप पर

वनडे क्रिकेट की बात करें टो दुनिया के टॉप-10 ऑलराउंडर खिलाड़ियों में एक भी भारतीय नहीं है. अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई टॉप पर विराजमान हैं, जबकि जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा दूसरे और बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज तीसरे स्थान पर हैं. वनडे में भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर अक्षर पटेल हैं, जो अभी 12वें स्थान पर हैं.

अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)

सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)

मेहदी हसन मिराज (बांग्लादेश)

टी20 में हार्दिक दूसरे नंबर पर

टी20 क्रिकेट में विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर अभी जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा हैं, जिनके 328 रेटिंग पॉइंट्स हैं. दूसरे स्थान पर भारत के हार्दिक पांड्या हैं और उनके बाद पाकिस्तान के सैम अयूब का नंबर आता है. टॉप-10 में शिवम दुबे भी मौजूद हैं, जो मिचेल सैंटनर के साथ संयुक्त रूप से 10वें पायदान पर मौजूद हैं.

सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे)

हार्दिक पांड्या (भारत)

सैम अयूब (पाकिस्तान)

साभार