मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया नियुक्त

वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन को एमपी हाईकोर्ट के लिए भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्त तीन वर्षों तक रहेगी.

Sep 30, 2025 - 17:28
 0  27
मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया नियुक्त

कानून एवं न्याय मंत्रालय (विधि कार्य विभाग) ने वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील जैन को एमपी हाईकोर्ट के लिए भारत का अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (ASGI) नियुक्त किया गया है. मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिस पर वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता मधाब चरण प्रुस्ती ने हस्ताक्षर किए हैं.

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वरिष्ठ अधिवक्ता जैन को यह दायित्व सौंपते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के लिए नियुक्ति प्रदान की है. यह नियुक्ति 29 सितंबर 2025 से तीन वर्षों की अवधि तक या जब तक आगे कोई आदेश जारी न हो, तब तक के लिए मान्य रहेगी

बता दें कि जैन एक वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ अधिवक्ता परिषद उच्च न्यायालय इकाई, इंदौर के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं. उनके नेतृत्व और संगठन के प्रति निष्ठा से अधिवक्ता परिषद ने अनेक उपलब्धियां हासिल कीं और विधिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया. अधिवक्ता समाज के मार्गदर्शक और संगठन चिंतक के रूप में उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है. यह नियुक्ति अधिवक्ता समाज, विशेषकर मध्यप्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए बड़ी उपलब्धि‍ है.

साभार