वैभव सूर्यवंशी क्या अभी से हो गए प्लेइंग इलेवन से बाहर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने फंसा दिया पेच

वैभव सूर्यवंशी भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल हो पाएंगे, इस बात की संभावना काफी कम है। मैच से एक दिन पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने मीडिया से बात करते हुए इस पर बड़ी बात कही है।

Oct 21, 2026 - 15:36
 0  2
वैभव सूर्यवंशी क्या अभी से हो गए प्लेइंग इलेवन से बाहर, कप्तान श्रेयस अय्यर ने फंसा दिया पेच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर गुरुवार को क्राइस्टचर्च में होगा। मैच जब शुरू होगा, उससे पहले पता चलेगा कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस मैच में क्या रहने वाली है, लेकिन इससे एक दिन पहले ही ऐसा लग रहा है कि पहले मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना मुश्किल है। साफ साफ तो नहीं, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने इशारों में इस बात को करीब करीब साफ कर दिया है। मैच के दिन अगर उनका मन बदल जाए तो बात अलग है। 

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का एक भी मैच नहीं खेल पाए थे वैभव

टीम इंडिया के युवा और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पिछले काफी वक्त से टीम इंडिया के साथ घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें चुना गया था, लेकिन एक भी मैच में वे प्लेइंग इलेवन में नजर नहीं आए। इस बीच मैच से एक दिन पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी प्लेइंग इलेवन में आसानी से जगह नहीं मिल सकती, क्योंकि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर

कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मीडिया से बात की और अपनी बात रखी। इसी दौरान एक सवाल के जवाब में श्रेयस ने कहा कि वैभव को सही समय पर मौके जरूर मिलेंगे। श्रेयस ने कहा कि सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हमेशा खुश रहें। वह युवा है और उसे आगे काफी मौके मिलेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि उसे सीधे प्लेइंग इलेवन में जगह मिल जाएगी, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने विश्व कप जीता है।

अब तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल पाए हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी ने इसी साल इंग्लैंड दौरे के दौरान अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, उसके बाद से लेकर अब तक वे गिने चुने मैच ही खेल पाएंगे, बाकी ड्रेसिंग रूम में ही नजर आते हैं। जब से वैभव टीम इंडिया में आए हैं, तब से लेकर अब तक भारत ने कुल मिलाकर 21 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। लेकिन वैभव केवल आठ ही खेल पाए हैं। एशियन गेम्स के दौरान कप्तान श्रेयस ने वैभव को पारी का आगाज का मौका दिया था, तब संजू सैमसन तीन नंबर पर आए थे, लेकिन वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान वैभव को फिर प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। 

साभार