MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होली पर कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता 3% बढ़ाकर 58% कर दिया है. पेंशनर्स को भी जनवरी-फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता मिलेगा.

Mar 3, 2026 - 16:23
 0  3
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA

होली के शुभ मौके पर मोहन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. उन्होंने महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि कर इसे 58% करने का निर्णय लिया है. अब सभी कर्मचारियों को अप्रैल (मई में देय) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा. साथ ही जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दिया जाएगी.

पेंशनर्स को भी जनवरी-फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता मिलेगा. हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है. बड़वानी में किसान वर्ष के अंतर्गत कैबिनेट ने कई निर्णय लिए और शाम को सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स के हिट में भी अहम फ़ैसले किए गए. उन्होंने सभी को होली की बधाई.

मंहगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ 

महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत वृद्धि से प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा होगा. अनुमान के अनुसार इस बढ़ोतरी से;

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को 465 से 556 रुपये

तृतीय श्रेणी कर्मचारी 585 से 1473

द्वितीय श्रेणी अधिकारी 1683 से 2019 रुपये

प्रथम श्रेणी अधिकारियों को 2397 से 4230 रुपये तक बढ़ेगा

कर्मचारियों की प्रतिक्रिया 

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने महंगाई भत्ते की जुलाई 2025 से लागू होने वाली वृद्धि का स्वागत किया. उन्होंने यह भी मांग की कि सेवानिवृत कर्मचारियों को भी जुलाई 2025 से महंगाई राहत दी जाए और सरकार इस पर पुनर्विचार करे.

उन्होंने बताया कि यह बढ़ोतरी लगभग आठ महीनों की लगातार मांग के बाद हुई है. जुलाई 2025 से फरवरी 2026 तक कर्मचारियों की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया था, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा था. अब मुख्यमंत्री की घोषणा से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

साभार