PM किसान की 24वीं किस्त: देश में 9.30 करोड़ किसानों को मिलेंगे 2-2 हजार रुपये, जानें दिवाली के पहले कब आ सकते हैं पैसे
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. देश में करोड़ों किसानों को दो हजार रुपये की धनराशि बैंक खाते में मिलेगी.
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सबके मन में सवाल है कि पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी. रबी फसलों की बुआई, बीज और खाद खरीद को लेकर किसानों के लिए ये धनराशि काफी मददगार साबित होती है. ऐसे में अगर किस्त अक्टूबर में आ जाती है तो काफी मदद मिलेगी. सभी को उम्मीद है कि अक्टूबर में ही दो-दो हजार रुपये की ये धनराशि खातों में आ जाएगी. दशहरा के बाद और दिवाली से पहले ये धनराशि खाते में आने की संभावना है. हालांकि सरकार की ओर से अभी इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं है. लेकिन उससे पहले आप ये काम निपटा लें ताकि आपकी किस्त रुक न जाए.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Kist Kab Aayegi)
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी. अब अक्टूबर में पिछली किस्त के चार महीने पूरे हो रहे हैं. पीएम किसान के जरिये किसानों को 2000 रुपये की मदद सामान्यतया प्रधानमंत्री द्वारा किसी बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम के जरिये एक क्लिक से खातों में पहुंचाई जाती है. इस बार भी ऐसा होने के आसार हैं. हालांकि पीएम किसान की 24वीं किस्त का अपडेट लेने के लिए पोर्टल पर नजर रखें.
पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 24th Installment of Rs 2000 expected in October 2026 before Diwali) की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को मोदी सरकार ने शुरू की थी. तब से हर साल तीन किस्तों में 6 हजार रुपये किसानों के खाते में ट्रांसफर किए जाते हैं. लाडली बहना, मईया सम्मान योजना जैसी लोकप्रिय योजनाओं की किस्त जारी होने के बाद पीएम किसान की बारी है. दिवाली के पहले प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस सिलेंडर की बुकिंग भी शुरू होती है. पीएम किसान की किस्त जारी होने के पहले आपको जरूरी काम निपटाने होंगे.
क्या दिवाली के पहले आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त?
पीएम किसान की किस्त दिवाली के पहले जारी हो सकती है. लेकिन लाभार्थियों को जांच करना होगा कि बैंक खाते की केवाईसी अपडेट है या नहीं. अगर पीएम किसान की पिछली किस्त णिलने में देरी हुई थी तो तुरंत ही बैंक खाते को एक्टिव करा लेना चाहिए. पीएम किसान का स्टेटस जानने के लिए क्या करें
पीएम किसान की किस्त का अपडेट
पीएम किसान योजना का पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाएं
पोर्टल पर Know Your Status का विकल्प चुन लें
लाभार्थी का नाम, आईडी आदि की जानकारी डालें.
फिर अपने आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी चेक करें.
स्टेटस में प्राब्लम है तो कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क करें
पीएम किसान किस्त से पहले इन बातों को देखें
पीएम किसान में काफी संख्या में अपात्र लाभार्थियों के नाम हाल ही में हटाए गए हैं. अगर किसी जमीन के संयुक्त मालिकाना हक है तो भी पीएम किसान से जुड़ी समस्या आती है. बैंक खाते, कृषि भूमि या दस्तावेजों में गलती से भी किसानों की किस्त रुक सकती है. पीएम किसान की अगली किस्त के पहले किसानों को जरूर ये चीजें सुधार लेनी चाहिए.
बैंक खाते की ई-केवाईसी अपडेट जरूर करा लें
आधार, बैंक खाते के लिंक करने में कोई परेशानी तो नहीं.
भूमि और राजस्व जुड़े दस्तावेजों में कोई गलती या अधूरी जानकारी न हो
पीएम किसान योजना में धोखाधड़ी से कैसे बचें
पीएम किसान से जुड़ी किसी भी जानकारी जैसे बैंक खाते की केवाईसी अपडेट के लिए सीधे बैंक से संपर्क साधे. कोई ऑनलाइन केवाईसी का फोन आता है तो उस झांसे में न आएं. पीएम किसान की किस्त की रकम खाते में ट्रांसफर करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने की कॉल या मैसेज पर ध्यान न दें. अगर राजस्व विभाग, कृषि विभाग या कोई अन्य कर्मचारी आपसे इसके लिए पैसे मांगता है तो संबंधित विभाग से शिकायत करें.
साभार