गिल-बुमराह को तगड़ा नुकसान, ICC की ताजा रैंकिंग में बड़ा फेरबदल
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने ताजा रैंकिंग जारी की है. टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल और गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को नुकसान हुआ है
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने राजाताजा रैंकिंग जारी की है. फिलहाल दुनियाभर में टेस्ट क्रिकेट खेला जा रहा है और टेस्ट रैंकिंग में बड़े फेरबदल हुए हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 2 स्थान का नुकसान हुआ है, जबकि इंग्लैंड के गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने लंबी छलांग मारते हुए टेस्ट के टॉप-5 गेंदबाजों में प्रवेश पा लिया है. ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 27 ओवर गेंदबाजी करते हुए दोनों पारियों में 8 विकेट चटकाए. वो अब टेस्ट में नंबर-5 गेंदबाज बन गए हैं.
गिल-बुमराह को नुकसान
बुमराह को लगातार दूसरे सप्ताह एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिससे वो तीसरे स्थान पर आ गए हैं. मैट हेनरी उनसे एक स्थान ऊपर, दूसरे नंबर पर चले गए हैं. बुमराह टीम इंडिया के पिछले तीन टेस्ट मैचों से बाहर बैठे हैं और ना खेलने का खामियाजा उन्हें रैंकिंग के रूप में भुगतना पड़ा है.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की 3 पारियों में सिर्फ 74 रन बनाने वाले कप्तान शुभमन गिल को 2 स्थान का नुकसान हुआ है. टेस्ट की बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल अब 2 स्थान फिसल कर नौवें पायदान पर आ गए हैं. सातवें स्थान पर मौजूद ऋषभ पंत भारत के टॉप टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं.
सोनल दिनुशा की लंबी छलांग
भारत के हाथों से दूसरा टेस्ट छीनने वाले सोनल दिनुशा को टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 29 स्थान का फायदा हुआ है. दिनुशा ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में 140 के शानदार औसत से 420 रन बनाए थे. वो अब टेस्ट में 25वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. दूसरी ओर नंबर-3 पर टीम इंडिया के लिए 2 शतकीय पारी खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी रैंकिंग में 54वें स्थान पर आ गए हैं.
हैरी ब्रूक दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं, लेकिन जो रूट एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गए हैं. दूसरा स्थान स्टीव स्मिथ ने कब्जा लिया है.
साभार