ये कैसा चयन? पाकिस्तान के लिए जिसने पिछले तीन सालों में बनाए सबसे ज्यादा रन, चयनकर्ताओं ने उसे ही निकाल दिया
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने पिछले तीन सालों में वनडे फॉर्मेट के तहत 49.09 की औसत से सर्वाधिक 1571 रन बनाए हैं. इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाना हैरानी वाला फैसला है.
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है. आगामी सीरीज के दौरान शाहीन शाह अफरीदी टीम की अगुवाई करेंगे. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी सलमान अली आगा के कंधों पर रखी गई है. वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए कई वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी हुई है. इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. मगर हैरानी वाली जो बात है. वह यह है कि जिस खिलाड़ी ने पाकिस्तान की तरफ से वनडे फॉर्मेट में पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. उस खिलाड़ी को टीम में नहीं चुना गया है. वह खिलाड़ी कोई और नहीं टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान (Muhammad Rizwan) हैं. रिजवान को आगामी सीरीज के लिए टीम में नहीं शामिल किया गया है.
रिजवान ने पाकिस्तान की तरफ से पिछले तीन सालों में बनाए हैं सबसे ज्यादा वनडे रन
पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने पिछले तीन सालों में वनडे फॉर्मेट के तहत 49.09 की औसत से सर्वाधिक 1571 रन बनाए हैं. इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया जाना हैरानी वाला फैसला है. दूसरे स्थान पर बाबर आजम का नाम आता है. जिन्होंने पाकिस्तान की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. बाबर के बल्ले से पिछले तीन सालों में 40.35 की औसत से 1412 रन आए हैं.
रिजवान का वनडे करियर
खबर लिखे जाने तक मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की तरफ से कुल 103 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 94 पारियों में 40.80 की औसत से 2979 रन निकले हैं. वनडे फॉर्मेट में रिजवान के नाम चार शतक और 19 अर्धशतक दर्ज है. 131 रनों की खेली गई नाबाद शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
चयनकर्ताओं ने युवाओं पर जताया भरोसा
चयनकर्ताओं ने आगामी सीरीज के लिए युवाओं पर ज्यादा भरोसा जताया है. यहीं वजह है कि टीम में तीन नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. ये खिलाड़ी अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास और रोहैल नजीर हैं. दानियाल, मिन्हास और नजीर ने टी20 क्रिकेट तो खेले हैं. मगर वनडे फॉर्मेट में उन्हें पहली बार चुना गया है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई पाक टीम
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, हारिस रऊफ माक सदाकत, गाजी गोरी, नसीम शाह, सोहेल नजीर, साहबजादा फरहान, शादाब खान, शमील हुसैन और सुफियान मुकीम.
साभार