गर्मी की छुट्टियों में भोपाल वालों को रेलवे का खास तोहफा, पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

भोपाल के यात्रियों के लिए खुशखबरी है. गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित होंगी.

Mar 31, 2026 - 17:59
 0  2
गर्मी की छुट्टियों में भोपाल वालों को रेलवे का खास तोहफा, पुणे और मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने भोपाल वासियों को खास सौगात दी है. बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने पुणे और मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. भोपाल मंडल के रास्ते गोरखपुर से पुणे और गोरखपुर से मुंबई के बीच ये स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

ये ट्रेनें 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन संचालित होंगी. खास बात यह है कि भोपाल रानी कमलापति (Rani Kamplapati Station) और बीना स्टेशन (Bina Railway Station) के यात्रियों को इन ट्रेनों से सीधा लाभ मिलेगा. अब गर्मी की छुट्टियों में पुणे और मुंबई जाने वाले यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा मिल सकेगी.

इंदौर से श्रीगंगानगर जाना हुआ आसान (Indore to Shriganganagar Train)

इसके अलावा भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इंदौर से पहली बार श्रीगंगानगर (Indore-Sriganganagar New Train) के लिए सीधी रेल सेवा चालू कर रहा है. भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल के रूप में इस ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया है. वहीं रेलवे के इस फैसले के बाद इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है. पहली बार श्रीगंगानगर से यह ट्रेन 2 अप्रैल को खुलेगी, जबकि इंदौर से श्रीगंगानगर के लिए 3 अप्रैल से संचालित होगी. समर स्पेशल ट्रेन 2 अप्रैल 2026 से 9 जुलाई 2026 तक हर गुरुवार को श्रीगंगानगर से इंदौर तक चलेगी. वहीं, इंदौर से श्रीगंगानगर के लिए 3 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक हर शुक्रवार चलेगी. उत्तर-पश्चिम रेलवे द्वारा शुरू की जा रही इस ट्रेन को इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन (Laxmibai Nagar Station) से संचालित किया जाएगा.

रेलवे ने बदले टिकट कैंसिलेशन नियम

Railway Ticket Cancellation Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन और रिफंड (Train Ticket Refund Rules) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब टिकट कैंसिल (Railway Ticket Cancellation Charges) करने पर मिलने वाला रिफंड ट्रेन के प्रस्थान समय से पहले बचे समय के आधार पर तय होगा. रेलवे का कहना है कि इससे टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगेगी और रिफंड व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी होगी. नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से लागू किए जाएंगे. इसके साथ ही यात्रियों को ट्रेन चलने से 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी दी गई है

साभार