भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी सीरीज, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले लंबी सीरीज खेली जाएगी। इसमें इंडिया ए, भारत अंडर 19 और महिला टीमें शमिल रहेंगी। उम्मीद है कि इसमें वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

May 7, 2026 - 17:16
 0  15
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी सीरीज, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लंबी सीरीज की तैयारी शुरू हो गई है। बीसीसीआई की ओर से इसका ऐलान कर दिया गया है। सीरीज में अभी वक्त है, लेकिन इसमें संभावना है कि भारत युवा खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी मौका मिल सकता है। जिन्होंने पिछले करीब एक साल में खूब सुर्खियां बटोरी हैं। खात ये है कि भारत अंडर 19, इंडिया ए और महिला टीमों के शेड्यूल की घोषणा की गई है। 

सितंबर से अक्टूबर तक खेली जाएगी भारत और ऑस्ट्रेलिया ए टीमों के बीच सीरीज

बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सितंबर से लेकर अक्टूबर तक दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जो चार दिन के होंगे। सीरीज 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक पुडुच्चेरी में खेली जाएगी। पहला अनधिकृत टेस्ट 22 से 25 सितंबर तक और दूसरा 29 सितंबर से दो अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। तीन लिस्ट ए मैच छह, नौ और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे। 

भारत की अंडर 19 टीम में शामिल किए जा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी

इसके साथ ही भारत की अंडर 19 टीम राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 टीम के खिलाफ तीन 50 ओवर के मैच खेलेगी। ये मैच राजकोट और अहमदाबाद में होंगे। यह सीरीज 18 सितंबर से पांच अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। माना जा रहा है कि इसी अंडर 19 सीरीज के दौरान ही वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है। जो भारत में खूब नाम कमा चुके हैं और अब उन्हें कुछ और मैचों में मोका देने की जरूरत है। 

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले होगी अहम सीरीज

खास बात ये है कि अगले साल जनवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज खेली जानी है, इसका शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ए टीम भारत आएगी और यहां के मौसम और पिचों का जायजा लिया जाएगा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 21 जनवरी से होगा, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाएगी। पिछले साल भी ऑस्ट्रेलिया की ए टीम ने भारत का दौरा किया था, तब उनके कई युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। इनमें सैम कोन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी और कूपर कोनोली के नाम शामिल हैं। 

ऑस्ट्रेलिया A पुरुषों का भारत दौरा 2026

22-25 सितंबर: पहला चार दिवसीय मैच, पुडुचेरी 

6 अक्टूबर: पहला वन-डे मैच, पुडुचेरी 

9 अक्टूबर: दूसरा वन-डे मैच, पुडुचेरी 

11 अक्टूबर: तीसरा वन-डे मैच, पुडुचेरी

ऑस्ट्रेलिया U19 पुरुषों का भारत दौरा 2026

18 सितंबर: पहला वन-डे मैच, राजकोट 

21 सितंबर: दूसरा वन-डे मैच, राजकोट 

23 सितंबर: तीसरा एक दिवसीय मैच, राजकोट 

27-30 सितंबर: पहला चार दिवसीय मैच, राजकोट 

5-8 अक्टूबर: दूसरा चार दिवसीय मैच, अहमदाबाद

साभार